नमस्कार दोस्तों! होटल लक्स माउंट मसूरी में आपका हार्दिक स्वागत है ! बच्चों की छुट्टियाँ समाप्त हो चुकी हैं। लोग अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताकर घरों को लौट चुके हैं. इसी बीच मानसून ने अपनी खूबसूरत दस्तक दे दी है, ऐसे मौसम में बहुत से लोगों के मन में सवाल आता है कि हमें मानसून में आखिर कहां घूमना चाहिए, खासकर नए शादीशुदा जोड़ों और कपल्स के लिए मानसून बहुत ही सुहाना मौसम होता है. इस मानसून घूमने कहाँ जाएँ?
इस मानसून कहां घूमने जाएं ! तो हम सबके मन में एक ही नाम आता है पहाड़ों की रानी मसूरी का, आखिर कौन नहीं चाहता – पहाड़ों से ढकी हरी भरी पहाड़ियों के बीच अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ कुछ सुकून के पल बिताए जाएं ! हर कोई चाहता है कि वह माल रोड पर टहलते हुए पूरे देहरादून को एक नजर में जगमगाता हुआ देखे, मॉल रोड की स्ट्रीट लाइटों पर सेल्फी क्लिक करना, शॉपिंग करना, और अपनी मनपसंद फूडी चीजों को इंजॉय करना सबका सपना होता है,
वैसे बहुत कुछ है मसूरी में इंजॉय करने के लिए बहुत सी जगह हैं, जहां पर आप घूम सकते हैं उनके बारे में आगे बात की जा सकती है सबसे पहले हम बात कर लेते हैं आखिर हम मसूरी कैसे पहुंचे ! मसूरी जाने के लिए आपको अपना सफर देहरादून से शुरू करना होता है,यहां के रास्ते आम रास्तों से थोड़ा अलग होते हैं आपको तो पता ही है की पहाड़ी रास्ते कैसे होते हैं, खासकर मानसून में जब आप किसी मसूरी जैसे हिल स्टेशन पर विजिट करते हैं, तो आपको वहां जाने से पहले उस जगह के बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए !अगर आप भी पहली बार मसूरी जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है इसमें हम आपको देहरादून से मसूरी तक के सफर की सारी जानकारी देंगे ! आपको मसूरी अपनी कार,शेयरिंग टैक्सी या बस से कैसे पहुंचना है, बेस्ट रूट कौन सा होगा कितना किराया लगता है,
यात्रा से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी आसान हिंदी में बताएँगे, हम कुछ ज़रूरी ट्रैवल टिप्स भी साझा करेंगे, ताकि आपका इस मानसून देहरादून से मसूरी का सफर यादगार रहे, और आप अपनी मसूरी यात्रा को अच्छे से इंजॉय कर पाए , इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें –
मानसून में मसूरी घूमना क्यों है खास?

मानसून में मसूरी घूमना आपके लिए बेहद खास हो सकता है, क्योंकि इस समय मानसून अपनी पीक सीजन पर होता है, बादल आपके मॉल रोड स्ट्रीट होटल के विंडो तक आ जाते हैं, यह खास पल होते हैं, जब आप अपनी फैमिली और पार्टनर के साथ होटल लक्स माउंट की विंडो या पर्सनल बालकनी से बादलों की खूबसूरती को इंजॉय कर सकते हैं, मानसून में अगर मसूरी घूमने की बात की जाए तो, आपके लिए बहुत सारे ऑप्शन होंगे जिनमें से सबसे बेस्ट है – मसूरी का मॉल रोड देखना, स्ट्रीट लाइट पर अपने मनपसंद चीजों को एन्जॉय करते हुए फोटो क्लिक करना , फेमस व्यू प्वाइंट को एक्सप्लोरर करना, कैमल बैक रोड पर बादलों के साथ चलना और अपने होटल से नाईट में पूरे देहरादून को जगमगाता हुआ देखना, वाकई में कमाल का एक्सपीरियंस होता है, अगर इसके अलावा भी आप मानसून में कुछ अच्छा एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो आप इसकी शुरुआत लंढौर घूमने से कर सकते हैं, मानसून में केम्पटी और भट्टा फॉल देखने का एक्सपीरियंस भी आपके लिए यादगार हो सकता है.
देहरादून से मसूरी कैसे पहुँचें, दूरी कितनी है?

देहरादून से मसूरी जाने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी शहर से दिल्ली पहुंचना होगा , जहाँ से आप अपनी देहरादून – मसूरी यात्रा को ट्रेन, बस या हवाई जहाज से तय कर सकते हैं,आप अपनी कार से भी इंडिया के किसी भी शहर से देहरादून होकर मसूरी पहुंच सकते हैं। दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी लगभग 235 किलोमीटर है, जिसे सड़क मार्ग से सामान्य ट्रैफिक में 5 से 7 घंटे में पूरा किया जा सकता है। इसके बाद देहरादून से मसूरी की दूरी केवल 35 किलोमीटर रह जाती है। हालांकि यह पहाड़ी रास्ता होने के कारण यात्रा का समय मौसम और ट्रैफिक पर निर्भर करता है। खासकर मानसून (जुलाई–सितंबर) के दौरान सड़क पर फॉग, बारिश और भारी ट्रैफिक की वजह से देहरादून से मसूरी पहुँचने में 2 से 3 घंटे तक लग सकते हैं। यदि मौसम साफ हो और ट्रैफिक कम हो, तो यह सफर लगभग 1 से 1.5 घंटे में भी पूरा हो जाता है।
देहरादून से मसूरी की दूरी, समय और किराया
| यात्रा का माध्यम | दूरी | अनुमानित समय | अनुमानित किराया |
| टैक्सी (प्राइवेट) | 35 किमी | 1–3 घंटे | ₹1000 – ₹1500 |
| शेयरिंग टैक्सी | 35 किमी | 1-3 घंटे | ₹350 – ₹500 |
| लोकल बस | 35 किमी | 2-3 घंटे | ₹80 – ₹120 |
| बाइक / स्कूटी | 35 किमी | 1-2 घंटे | ₹120– ₹250 |
नोट: नोट – किराया पीक सीजन, लॉन्ग वीकेंड या मानसून के ऑफ सीजन के हिसाब से कम – ज्यादा होता रहता है , कृपया यात्रा करने से पहले जांच कर लें।
मानसून टिप : जुलाई से सितम्बर के बीच मानसून के मौसम में देहरादून से मसूरी की यात्रा करना थोड़ा कठिन और एडवेंचर से भरा हो सकता है, आम दिनों के हिसाब से मानसून में इस रूट पर यात्रा करने पर टाइम थोड़ा ज्यादा लगता है , क्योंकि बारिश और फॉग के कारण आपको थोड़ा धीरे और सावधानी – पूर्वक चलना होता है।
ताजा अपडेट – हाल ही में देहरादून– ताजा अपडेट – हाल ही में मानसून की शुरूआती बारिश के कारण देहरादून – मसूरी के पानी वाला बेंड मोड पर सड़क पर बड़ी दरारें आने के साथ रोड का एक हिस्सा पूरी तरह धस गया, जिसकी वजह से देहरादून – मसूरी यातायात पूरी तरह बाधित रहा सुरक्षा की वजह से प्रशासन ने मार्ग को बंद कर दिया और टूटे हुए रोड को साइड से जेसीबी की मदद से काटकर रास्ता बनाया जा रहा है,और देहरादून – मसूरी आने – जाने वालों के लिए वन – वे रास्ता किया हुआ है। इस आर्टिकल को पढ़ें – सावधान! बरसात में खतरनाक हुआ मसूरी-देहरादून रूट, 24 घंटे निगरानी के निर्देश
मसूरी में कहाँ ठहरें? होटल लक्स माउंट
वैसे तो मसूरी में आपके पास ढेरों ऑप्शन होंगे होटल में ठहरने के , मगर अच्छे होटल के साथ अच्छा व्यू और लोकेशन कुछ ही होटल दे पाते हैं। लक्स माउंट ऐसा होटल है, जहाँ से आप पूरे मसूरी – देहरादून को एक नजर में देख सकतें हैं !





होटल लक्स माउंट के बारे में :
- मॉल रोड और झूलाघर रोपवे के पास प्राइम लोकेशन
- दून वैली और पहाड़ों के खूबसूरत नज़ारे
- प्राइवेट व शेयर बालकनी वाले आरामदायक कमरे
- कपल, फैमिली और ग्रुप के लिए उपयुक्त
- इन-हाउस रेस्टोरेंट और रूम सर्विस
- लिफ्ट, फ्री वाई-फाई, 24×7 फ्रंट डेस्क और अन्य सुविधाएँ
होटल लक्स माउंट से संपर्क करें –
होटल लक्स माउंट में बुकिंग – जानकारी के लिए हमें संपर्क करें !

